
पटना दौरे पर जा रहे हैं अमित शाह, 26वीं क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
AajTak
जानकारी के अनुसार अमित शाह यहां से स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे. वहां पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक घंटे (6 से 7 बजे) तक बातचीत करेंगे. इसके बाद शाम 7:20 पर गृह मंत्री पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. हालांकि सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को लेट होने की स्थिति में भी तैयार रहने को कहा गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पटना दौरे पर जाएंगे. शाह यहां 26वीं क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने पटना आयेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे और 1:40 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन पहुंचेंगे. संवाद भवन में 2 बजे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके बाद अमित शाह बीजेपी के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे.
स्टेट गेस्ट हाउस भी जाएंगे शाह जानकारी के अनुसार अमित शाह यहां से स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे. वहां पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक घंटे (6 से 7 बजे) तक बातचीत करेंगे. इसके बाद शाम 7:20 पर गृह मंत्री पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. हालांकि सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को लेट होने की स्थिति में भी तैयार रहने को कहा गया है.
सीएम नीतीश कुमार ने कही बात वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर सीएम नीतीश कुमार का बयान भी सामने आया है. कल होने वाली अमित शाह की बैठक पर सीएम ने कहा कि, बैठक की पुरानी परंपरा है, सभी राज्य अपनी–अपनी बात कहेंगे. उन्होंने कहा कि, बैठक में आने वाले लोगों का स्वागत है. पटना में रविवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक होनी है. झारखंड और उत्तर प्रदेश की सभा पर मुख्यमंत्री ने कहा बाद में उस पर चर्चा करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










