
पटना: जिम ट्रेनर संग अंतरंग तस्वीरें आईं सामने, डॉक्टर पति-पत्नी गए जेल
AajTak
Patna Gym Trainer Firing Case: खुशबू पांच साल पहले मिहिर नाम के शख्स के संपर्क में थी, दोनों के काफी घनिष्ठ संबंध थे. लेकिन इस बीच खुशबू की जिंदगी में जिम ट्रेनर विक्रम सिंह आ गया. इसके बाद धीरे-धीरे खुशबू ने मिहिर से दूरी बना ली.
Gym Trainer And Doctor Wife Photos: पटना में जिम ट्रेनर (Patna Gym Trainer) विक्रम सिंह पर जानलेवा हमला करवाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ. जिम ट्रेनर गोली कांड में पुलिस ने बताया कि ये हमला जेडीयू के पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह की पत्नी खुशबू ने ही करवाया था. विक्रम और खुशबू पहले से एक-दूसरे को जानते थे और घंटों फोन पर बातें किया करते थे. फिलहाल अब पुलिस ने खुशबू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, जिम ट्रेनर विक्रम सिंह (Gym Trainer Vikram Singh) को कदमकुआं इलाके में 18 सितंबर को पांच गोली मारी गई थी. इस मामले में विक्रम ने पुलिस को बताया था कि डॉ राजीव और उनकी पत्नी खुशबू ने उसपर जानलेवा हमला करवाया. इसके बाद पटना पुलिस ने डॉ राजीव और खुशबू से थाने में पूछताछ की, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया.
हालांकि, अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. जिम ट्रेनर पर गोली खुशबू ने ही चलवाई थी. इसके लिए उसने अपने पूर्व प्रेमी से संपर्क किया था, जिसने एक शूटर का बंदोबस्त किया था. इस बीच जिम ट्रेनर के साथ खुशबू की कई तस्वीरें सामने आईं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










