
पकड़ा गया रेलवे स्टेशन पर महिला के बाल काटकर भागने वाला, बताई अजीब वजह
AajTak
मुंबई में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काटने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हाल में ये शख्स एक महिला के बाल काटकर भाग निकला था.
महाराष्ट्र के मुंबई में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काटने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है.आरोपी दिनेश गायकवाड़ एक निजी कंपनी में काम करता है. अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद मंगलवार को उसे मुंबई सेंट्रल स्टेशन से पकड़ लिया गया.
एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उसे उसके लंबे बाल पसंद नहीं थे. यह घटना तब हुई जब महिला दादर स्टेशन की पश्चिमी लाइन की ओर जा रही थी. अधिकारी ने बताया कि उसने उस व्यक्ति का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया. अधिकारी ने बताया कि गायकवाड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें कि एक दिन पहले ही दादर में एक अंजान शख्स द्वारा लड़की के बाल काटकर भागने का मामला सामने आया था. अब जाकर आरोपी को पकड़ा जा सका है. कुछ समय पहले इस तरह से चोटी कटवा चर्चित हुआ था.
उत्तराखंड के रामनगर में कुछ समय के लिए इसके चलते डर का माहौल बन गया था. दरअसल वहां कोई शख्स चोरी चुपके महिलाओं की चोटी काट रहा था जिससे महिलाएं अपने बालों को लेकर परेशान हो गी थी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का महिलाओं का बाल काटता हुआ दिखाई दे रहा था. वहीं चार पांच साल पहले जम्मू में भी ऐसे ही चोटी कटवा ने आतंक मचाया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










