
पंजाब: 300 फीट गहरे बोरवेल से निकाले गए 6 साल के रितिक की मौत, सेना ने किया था रेस्क्यू
AajTak
पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत हो गई है. बच्चा आवारा कुत्तों से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से बोरवेल में चला गया. बच्चे को 300 फीट गहरे बोरवेल से सेना ने निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.
पंजाब के होशियारपुर के गदरीवाला गांव में बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत हो गई है. बच्चा आवारा कुत्ते से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से बोरवेल में गिर गया था. आनन-फानन में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था. बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ही खुदाई शुरू की गई. काफी मशक्कत के बाद बच्चे को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया.
घटना होशियारपुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर की थी. यहां करीब 300 फीट गहरे एक बोरवेल में 6 साल का रितिक गिर गया था. बच्चा करीब 95 फीट नीचे जाकर फंस गया था. जानकारी होने के बाद बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बोरवेल तक पहुंचने के लिए सुरंग खोदने के लिए जेसीबी मशीन को लगाया गया था.
बता दें कि पंजाब के होशियारपुर में एक बोरवेल खुला हुआ था, तभी वहां से गुजर रहे बच्चे को आवारा कुत्ते ने दौड़ा दिया. खुद को बचाने के चक्कर में बच्चा भाग रहा था, तभी वह असंतुलित होकर खुले बोरवेल में गिर गया. इसके बाद जानकारी होने पर रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाया गया. प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
स्थानीय अफसरों ने बताया कि बच्चा रविवार सुबह 9 बजे बोरवेल में गिर गया था. रेस्क्यू के दौरान बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई गई. मशीनों से खुदाई शुरू की गई. बच्चा 95 फीट पर फंसा था. बच्चे को बाहर निकालने के लिए एक पाइप का इस्तेमाल किया गया. अफसरों के अनुसार, रितिक को जब बाहर निकाला गया तब वह बेहोशी की हालत में था.
ये भी पढ़ें

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










