
पंजाब: हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे आर्म्स
AajTak
पंजाब पुलिस ने तरनतारन में हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा है. दो आरोपियों सुरजपाल और अर्शदीप को गिरफ्तार कर छह अत्याधुनिक हथियार जब्त किए गए हैं, सुरजपाल की पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधा संपर्क था, जो ड्रोन के जरिए हथियार भेजते थे. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है. जल्द और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है.
पंजाब पुलिस ने गुरुवार को तरनतारन जिले में एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से छह अत्याधुनिक हथियार, जिनमें ग्लॉक पिस्टल भी शामिल हैं, बरामद किए गए हैं. यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले के निवासी हैं. सुरजपाल सिंह की सीधी संपर्क पाकिस्तान स्थित तस्करों राणा और सिकंदर से थी. ये तस्कर ड्रोन के माध्यम से भारत में हथियार भेज रहे थे.
तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिमन्यु राणा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लखना गांव के पास सुरजपाल और अर्शदीप को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि सुरजपाल पाकिस्तान से गिराए गए हथियारों को उठाकर विभिन्न आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाता था.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क की पूरी श्रृंखला को उजागर करने के प्रयास जारी हैं. अब तक इस गिरोह के माध्यम से कितने हथियार और गोला-बारूद भारत में पहुंचाए गए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.
पुलिस ने इस मामले में वल्टोहा थाने में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. DGP गौरव यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में इस केस में और गिरफ्तारियां और हथियारों की बरामदगी की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










