
पंजाब: लुधियाना के AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की देर रात गोली लगने से मौत
AajTak
पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है. गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक थे. पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है. गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक थे. पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि यह घटना शुक्रवार की देर रात (12 बजे) हुई. गोली लगने के बाद AAP विधायक गुरप्रीत गोगी को विधायक को डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
2022 में थामा था AAP का दामन
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि विधायक की मौत के मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा. जांच जारी है. बता दें कि गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान लुधियाना से दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया था.
अस्पताल के बाहर जुटने लगे समर्थक
आम आदमी पार्टी के विधायक की मौत के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर उनके समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं. घटना को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी खुलकर जानकारी नहीं दे रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उनकी मौत गोली लगने से हुई है. हालांकि, पुलिस यह नहीं बता रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में गोली लगी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










