
पंजाब में AAP की जीत का मार्जिन बढ़ा, गुजरात के विसावदर में सत्ता विरोधी ट्रेंड बरकरार... उपचुनाव नतीजों से क्या निकला
AajTak
पंजाब की लुधियाना, पश्चिम बंगाल की कालीगंज और गुजरात की कडी विधानसभा सीट के नतीजे सत्ता के साथ गए हैं, जबकि दो विधानसभा सीटों- गुजरात की विसावदर और केरल की नीलाम्बुर सीट पर विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं.
पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट सीट बरकरार रखी है. आम आदमी पार्टी को गुजरात की विसावदर सीट पर भी जीत मिली है, जबकि मेहसाणा जिले कडी सीट सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में गई है. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कालीगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और केरल की नीलाम्बुर सीट पर कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को जीत मिली है.
उपचुनाव नतीजों के संदेश क्या
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए 19 जून को मतदान हुआ था. लुधियाना वेस्ट सीट को छोड़ दें तो तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हुई. लुधियाना सीट के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी. चुनाव नतीजों की बात करें तो पंजाब की लुधियाना, पश्चिम बंगाल की कालीगंज और गुजरात की कडी विधानसभा सीट के नतीजे सत्ता के साथ गए हैं, जबकि दो विधानसभा सीटों- गुजरात की विसावदर और केरल की नीलाम्बुर सीट पर विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं.
1- जनता ने जिसे चुनाव में चुना, उपचुनाव में भी भरोसा बरकरार
चार राज्यों की पांच सीटों के उपचुनाव नतीजों में एक फैक्टर यह भी है कि जनता ने चुनाव में जिस पार्टी को चुना था, उपचुनाव में भी उसी दल पर भरोसा बरकरार रहा. केरल की नीलाम्बुर सीट लेफ्ट के हाथ से फिसल गई है. इस इकलौती सीट को छोड़ दें, तो पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल की चार सीटों के नतीजे यही बताते हैं. जो सीट चुनाव में जिस पार्टी ने जीती थी, उपचुनाव में भी उसी के उम्मीदवार को जीत मिली.
पंजाब में सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट सीट पर कब्जा बरकरार रखा और विपक्ष में होकर भी गुजरात की विसावदर सीट बचाई. गुजरात की कडी सीट बीजेपी के पास थी और उपचुनाव में भी कमल खिला. पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










