
पंजाब में सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी AAP, पार्टी संयोजक केजरीवाल का ऐलान
AajTak
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इन अटकलों पर मुहर लगा दी है. राज्य के दौरे पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर अपने कैंडिडेट उतारेगी.
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब के दौरे पर हैं. राज्य में अपने दौरे के दौरान दिल्ली के सीएम, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अलग-अलग सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्री मतदाताओं से वोट के रूप में 'आशीर्वाद' भी मांग रहे हैं. इस बीच उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है की राज्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी.
शनिवार को पंजाब के खन्ना में भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि की आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट मिलाकर 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी.
ये भी पढ़ें: 'किसी को कंफ्यूजन नहीं रखना है, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA', अमित शाह का बड़ा बयान
15 दिनों में होगा उम्मीदवारों का ऐलान
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज से 2 साल पहले आपने हमें बहुत बड़ा 'आशीर्वाद' दिया था और पंजाब में 117 में से 92 सीट जिताई थी. आज आपसे हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं. 2 महीने बाद लोकसभा के चुनाव हैं. लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में 13 सीट हैं और एक सीट चंडीगढ़ में है. आने वाले 15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी.'
'जितनी मजबूती उतनी ताकत से करेंगे काम'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










