
पंजाब में विजिलेंस का एक और एक्शन, 10 लाख रुपए से ज्यादा का गबन करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पंजाब के गुरदासपुर में सर्विस ट्रेनिंग सेटर को RMSA ट्रेनिंग सेंटर के तहत अनुदान दिया गया था. विजिलेंस ने खुलासा किया, वो चौंकाने वाला है. प्राचार्य राकेश गुप्ता और प्रोफेसर रामपाल ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार किए और 10 लाख रुपए से ज्यादा का गबन कर लिया.
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने मंगलवार को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों के अलावा दो अन्य व्यक्तियों को गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन्होंने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) के तहत 10,01,120 रुपये की हेराफेरी की.
इस पूरे मामले का विजिलेंस ब्यूरो ने खुलासा किया है. जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने एक नवंबर को लुधियाना की EOW विंग में आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत FIR दर्ज की है.
तैयार किए फर्जी बिल
ब्यूरो ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि गुरदासपुर सर्विस ट्रेनिंग सेटर को RMSA ट्रेनिंग सेंटर के तहत अनुदान मिला था. योजना के तहत, प्राचार्य राकेश गुप्ता और प्रोफेसर रामपाल ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर पैसों को हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के फर्जी बिल तैयार किए.
निजी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे
आरोपियों ने सरकारी धन को अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में ट्रांसफर किया और इस तरह विभिन्न प्रकार की सेवाओं, कुर्सियों, मेजों, तम्बू और अन्य को किराए पर लेने के लिए जारी किया. इसके लिए करीब 10 लाख रुपये का बिल बनाया. इन पैसों को गबन करके राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाया.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








