
पंजाब में बीजेपी विधायक से मारपीट का मामला गरमाया, आज राज्यपाल से मिलेेंगे पार्टी नेता
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही बीजेपी नेताओं को आश्वासन दिया है कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे. पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है.
पंजाब के मलोट शहर में अबोहर के बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ आंदोलनकारी किसानों की बदसलूकी करने से राजनीति काफी गर्म हो चुकी है. जहां एक तरफ तकरीबन 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 यानी हत्या की साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में पंजाब बीजेपी के नेताओं के नेतृत्व में पंजाब बीजेपी चीफ अश्वनी शर्मा रविवार सुबह 11:30 बजे पंजाब के राज्यपाल से मिलेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही बीजेपी नेताओं को आश्वासन दिया है कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे. पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है. अमरिंदर सिंह से इस्तीफे की मांग वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि बीजेपी विधायक अरुण नारंग पर हुए जानलेवा हमले ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की नाकामी को उजागर कर दिया है. उन्होंने अपने बयान में इस पूरे मामले पर सीएम अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह केवल निंदनीय नहीं है, बल्कि राज्य के लिए चिंताजनक है. इसके साथ ही चुघ ने पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी विफलता के लिए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










