
पंजाब में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, एक किलो हेरोइन और चरस बरामद, 10 गिरफ्तार
AajTak
पंजाब में पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और गैंग के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों से एक किलो हेरोइन, 381 ग्राम चरस, तीन पिस्तौल, 62 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल, 48 लाख रुपये नकद, 262 ग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं.
पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग्स तस्करों के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में गैंग के 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान चंदन शर्मा, आकाश शर्मा, विशाल सिंह, अरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, रिंकू थापर, भरत, दिव्यम, प्रथम और अंकुश भट्टी के रूप में हुई है.
पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन, 381 ग्राम चरस, तीन पिस्तौल, 62 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल, 48 लाख रुपये नकद, 262 ग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं. डीजीपी ने कहा कि आरोपी ड्रग नेटवर्क का संचालन कर रहे थे. जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में उनका गैंग काम कर रहा था.
उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि सीमा पार से राज्य में नशीली दवाओं की तस्करी के बाद, आरोपी हवाला के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों को पैसा भेजते थे. शुरुआती जांच से पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि अमृतसर का रहने वाला आरोपी लवप्रीत इस सिंडिकेट के पूरे ड्रग्स नेटवर्क को संभालने वाला प्रमुख सदस्य था.
उन्होंने बताया कि पुलिस को लवप्रीत के घर में एक छिपी हुई कोठरी भी मिली, जहां वो तस्करी के सभी नशीले पदार्थों और पैसे को छुपाता था, इसके अलावा इसे अपने लिए एक सुरक्षित आश्रय के रूप में भी इस्तेमाल करता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










