
पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, दिवाली से पहले AAP सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
दिवाली से पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, कैबिनेट की मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का फैसला लिया है. इससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा.
दिवाली से पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, कैबिनेट की मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का फैसला लिया है. इससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा.
वहीं आम आदमी पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब से वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को लागू करेंगे. आज भगवंत मान ने ये वादा पूरा किया है. अऱविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई. नई पेंशन स्कीम नाइंसाफ़ी है. साथ ही कहा कि पूरे देश में फिर से OPS लागू होनी चाहिए.
हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में Old Pension Scheme लागू करेंगे। आज @BhagwantMann जी ने वादा पूरा किया। पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। New Pension Scheme नाइंसाफ़ी है। पूरे देश में वापिस OPS लागू होनी चाहिए HP और गुजरात की जनता मौक़ा देगी तो वहाँ भी OPS लागू करेंगे https://t.co/0pSZlks7ls
ये भी देखें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










