
पंजाब में पीएम की सुरक्षा में सेंध, जानिए क्या कहता है SPG एक्ट?
AajTak
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जुटे दस्ते को विशेष सुरक्षा समूह या एसपीजी कहते हैं. इसे एसपीजी एक्ट में "सशस्त्र बल" के रूप में वर्णित किया गया है. एसपीजी एक्ट 1988 में अस्तित्व में आया. यह कैबिनेट सचिवालय के तहत कार्य करता है. इस एक्ट में भारत के प्रधानमंत्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के प्रावधान हैं.
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र सरकार ने राज्य की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर पीएम के रूट की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया है. दरअसल, 5 जनवरी को पीएम मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने 15 से 20 मिनट तक के लिए रोक दिया था. इसके बाद एसपीजी ने उनकी सुरक्षा घेरा को मजबूत कर दिया था. फिर पीएम को बठिंडा एयरपोर्ट ले जाया गया, वहां से दिल्ली. आइए आपको बताते हैं कि एसपीजी कब अस्तित्व में आया और एसपीजी एक्ट क्या है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










