
पंजाब में घिर गया अमृतपाल? गोल्डन टेंपल में कर सकता है सरेंडर, अमृतसर में हाई अलर्ट
AajTak
पंजाब पुलिस को मंगलवार को अमृतपाल के होशियारपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने फगवाड़ा में एक अज्ञात वाहन का पीछा किया, इसमें अमृतपाल के होने की आशंका थी. मरनियां में गुरुद्वारे के पास इस कार में बैठे लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद मरनियां गांव में और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात की गई.
अमृतसर. 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख अमृतपाल घिरता जा रहा है. वह 11 दिन से फरार चल रहा है, जहां-जहां वह छिपता फिर रहा है, वहां वहां पंजाब पुलिस के अलावा दिल्ली, हरियाणा की भी पुलिस उसके पीछे पीछे पहुंच जा रही है. ऐसे में अब आशंका जताई जा रही है कि वह अमृतसर में गोल्डन टेंपल में अकाल तख्त पर जाकर आत्मसमर्पण का प्लान बनाया है. इसे देखते हुए पंजाब पुलिस अलर्ट पर आ गई है. गोल्डन टेंपल के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
इससे पहले पंजाब पुलिस को मंगलवार को अमृतपाल के होशियारपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने फगवाड़ा में एक अज्ञात वाहन का पीछा किया, इसमें अमृतपाल के होने की आशंका थी.मरनियां में गुरुद्वारे के पास इस कार में बैठे लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद मरनियां गांव में और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात की गई. पुलिस ने मंगलवार देर रात अमृतपाल को पकड़ने के लिए डोर टू डोर ऑपरेशन चलाया.
अमृतसर, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, लखीमपुर और फिर पंजाब... 11 दिन में कहां-कहां दिखा अमृतपाल? पीछे-पीछे पुलिस जालंधर में आत्मसमर्पण करने वाला था अमृतपाल
अमृतपाल सिंह एक इंटरनेशनल चैनल को इंटरव्यू देने के लिए जालंधर वापस जा रहा था. उसका प्लान था कि वह पहले इस पूरे मामले को लेकर बयान देगा और फिर पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर देगा, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी हो गई और उसका प्लान धरा ही रह गया.
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ अमृतपाल
पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट अमृतपाल की पंजाब नंबर की इनोवा गाड़ी (PB 10 CK 0527) का फगवाड़ा से ही पीछा कर रही थी. ड्राइवर ने गाड़ी भगाकर होशियारपुर ज़िले के गांव मरनाईया के गुरुद्वारे में घुसा दी. उसके बाद गाड़ी को चालू हालत में छोड़कर गाड़ी में सवार दोनों संदिग्ध दीवार कूदकर भाग गए. अमृतपाल एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. उसके साथ उसका सहयोगी पप्पलप्रीत और एक सहयोगी भी भागा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










