
पंजाब में गहराया सियासी संकट, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एक्शन पर घिरे कैप्टन अमरिंदर! सीएम के खिलाफ बगावत
AajTak
विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में बगावत की जंग शुरू होती नजर आ रही है. चंडीगढ़ में पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर पार्टी के कुछ नेताओं, विधायकों और मंत्रियों की बैठक हुई. बैठक में कैप्टन सरकार के लगातार पार्टी नेताओं के खिलाफ लिए जा रहे एक्शन का जिक्र किया गया, जिस पर मंथन चला. चरणजीत सिंह, मी टू मामले में भी पहले चर्चा में रह चुके हैं.
पंजाब में कांग्रेस के बीच जारी कलह लगातार बढ़ता जा रहा है. चंडीगढ़ में पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर 5 मंत्रियों, 7 विधायकों और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने एक मीटिंग की और इस दौरान पूरी स्थिति को लेकर चर्चा की गई. इस मीटिंग को गुप्त रखने की कोशिश की गई लेकिन मीडिया को जानकारी मिल गई कि पंजाब कांग्रेस के नाराज नेताओं की एक मीटिंग कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर जारी है. चरणजीत सिंह चन्नी वही मंत्री हैं, जिनके ऊपर 2 साल पहले एक आईएएस अफसर ने 'मी टू' के आरोप लगाए थे और किसी तरह से चन्नी अपनी कुर्सी बचा सके थे. हाल ही में पंजाब महिला आयोग ने इस पूरे मामले को फिर से खोलने की तैयारी कर ली है. 2 साल पुराने मामले को लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार से जवाब तलब किया है. इसी वजह से माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर ये मीटिंग की गई. इस दौरान इस मीटिंग में वर्तमान विधायक और मंत्री मौजूद रहे जो कैप्टन सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










