
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का एलान- AAP सरकार बनी, तो किसानों को नहीं करने देंगे खुदकुशी
AajTak
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के मानसा पहुंचे. यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और कहा कि विधानसभा चुुनाव में हमारी सरकार बनी तो किसी किसान को खुदखुशी नहीं करने देंगे.
पंजाब के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुवार मानसा में किसानों के साथ बातचीत की. इस दौरान 'आप' पंजाब प्रभारी एवं सांसद भगवंत मान और सह प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. किसानों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आज सुबह जब मैं पंजाब पहुंचा, तो बहुत ही दुख की खबर सुनने को मिली कि टिकरी बॉर्डर पर किसानों के साथ संघर्ष कर रहीं तीन महिलाओं को एक ट्रक ने कुचल दिया. मौके पर ही उन तीनों महिलाओं की मौत हो गई. मैं उन तीनों महिलाओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रर्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. भगवान उनके परिवार वालों को इतना बड़ा दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. जो दोषी लोग हैं, उनको सरकार गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








