
पंजाब: फिरोजपुर के गुरुद्वारा साहिब के पास गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने की 3 लोगों की हत्या
AajTak
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग गुरुद्वारा से बाहर आकर कार में बैठने लगे, तो इसी दौरान वहां मौजूद बाइक सवार हमलावरों ने जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई.
पंजाब के फिरोजपुर स्थित कारगर गुरुद्वारा साहिब के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है. गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है. खबर के मुताबिक, यहां बाइक पर सवार दो लोगों ने एक कार पर जबरदस्त फायरिंग की. इस दौरान कार के अंदर चार लोग बैठे थे और उनमें से तीन की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग गुरुद्वारा से बाहर आकर कार में बैठने लगे तो इसी दौरान वहां मौजूद बाइक सवार हमलावरों ने जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाइक में सवार होकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्यारों की तलाश की जा रही है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है...
यह भी पढ़ें: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों को जेल में सता रहा हत्या का डर, दाऊद के गुर्गों पर जताया शक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










