
पंजाब : पराली के धुएं ने ली युवक की जान, दो किसानों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
AajTak
पंजाब के फरीदकोट में पराली के धुएं ने एक युवक की जान ले ली. मामले में पुलिस ने खेत के मालिक के दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है. मगर, मामला गांव का ही होने की वजह से पीड़ित परिवार ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. किसानों पर मामला दर्ज होने के बाद मौके पर ही जमानत हो गई.
पंजाब के फरीदकोट में पराली के धुएं ने एक युवक की जान ले ली है. मामले में पुलिस ने खेत के मालिक दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी मुताबिक, अमरिंदर सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था. रास्ते में खेत के पराली में आग लगी हुई थी और सड़क पर धुंआ ही धुंआ था.
इस वजह से उसे कुछ दिखाई नहीं दिया. फिर उसकी बाइक आगे से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. इस टक्कर में अमरिंदर सिंह को गंभीर चोटें आईं. आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ले गए. मगर, इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरीदकोट में 18 साल के नौजवान अमरिंदर सिंह की मौत हो गई है. इसकी वजह यह है कि किसान ने खेत में पराली जलाने के लिए आग लगाई गई थी. इसकी वजह से सड़क पर धुंआ ही धुंआ था. इससे अमरिंदर को कुछ दिखाई नहीं दिया.
उसकी बाइक आगे से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. मामले में अभी तक दो किसानों पर मामला दर्ज किया है. वहीं, जांच अधिकारी जसकरन सिंह ने बताया, "यह मामला गांव का ही होने के कारण पीड़ित परिवार ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. मगर, पुलिस ने किसानों पर मामला दर्ज किया था. फिर उनको मौके पर ही जमानत मिल गई. इस मामले में जब तक पीड़ित परिवार के तरफ से मामला दर्ज नहीं कराया जाता, आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी."

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








