
पंजाब: धमकी मिलने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने डिलीट किया अकाउंट, AAP नेता बोले, डरने की जरूरत नहीं
AajTak
अमृतपाल मेहरों वही शख्स है जो हाल ही में बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या का मुख्य आरोपी है. हालांकि, अमृतसर पुलिस ने दीपिका लूथरा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के चलते उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया.
अमृतसर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकियां मिलने के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. इस मामले में आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है.
बताया गया है कि दीपिका को कथित रूप से धमकियां मिल रही थीं अमृतपाल सिंह मेहरों और कुछ अन्य संगठनों की ओर से. अमृतपाल मेहरों वही शख्स है जो हाल ही में बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या का मुख्य आरोपी है. हालांकि, अमृतसर पुलिस ने दीपिका लूथरा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के चलते उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया.
इस मुद्दे पर जब इंडिया टुडे ने आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा से सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मैं यही कहना चाहूंगा कि पंजाब में किसी को भी इस तरह से डरने की जरूरत नहीं है. पुलिस हर ऐसे स्वघोषित सोशल विजिलांटे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्रिय है."
उन्होंने यह भी जोड़ा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपने कंटेंट के प्रति भी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बरतनी चाहिए.
कंचन कुमारी की हत्या के बाद बढ़ा खतरा
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या के मामले में अमृतपाल मेहरों और उसके दो साथियों को आरोपी बताया गया है. दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी मेहरों वारदात के बाद यूएई फरार हो गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










