
पंजाब: तरनतारन हमले में बड़ा खुलासा, रूस के बने RPG का हुआ इस्तेमाल, एक्शन में NIA
AajTak
पंजाब के तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस थाने पर हुए अटैक में खुलासा हुआ है कि हमला रूस में बने आरपीजी से किया गया था. हमले की साजिश रचने वाले बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, दो बाइक पर सवार थे और अन्य एसयूवी ब्रेजा में जा रहे थे.
पंजाब के तरनतारन में हुए आरपीजी हमले की जांच तेज हो गई है. इस बीच खुलासा हुआ है कि सरहाली कलां पुलिस स्टेशन पर हुए इस हमले में रूस के बने आरपीजी-22 का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
पुलिस ने जिन संदिग्धों से पूछताछ की है उनमें अमृतसर से तीन और तरनतारन से दो संदिग्धों को पकड़ा गया है. इसके साथ ही गोविंदवाल साहिब जेल में बंद एक कैदी समेत 9 अन्य लोगों से पूछताछ की गई है. तरनतारन मामले को लेकर एनआईए का भी एक्शन जारी है. एजेंसी ने सरहाली कलां थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर हरिके पाटन स्थित हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी लखबीर सिंह लांडा के घर और ट्यूबवेल पर छापा मारा. हालांकि इस दौरान लांडा के घर पर कोई नहीं मिला.
5 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
तरनतारन के सरहाली कलां पुलिस थाने पर हमले की साजिश रचने वाले बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, दो बाइक पर सवार थे और अन्य एसयूवी ब्रेजा में जा रहे थे. सूत्रों का कहना है कि हमलावर हरिके पाटन और सरहाली के बीच एक ढाबे पर रुके थे.
हमलावरों ने ढाबा पर मांगा था खाना
इन हमलावरों ने ढाबे पर खाना भी मांगा था, हालांकि मालिक ने मना कर दिया था. सूत्रों का कहना है कि पांच में से चार बदमाश हिंदी में बातचीत कर रहे थे, जबकि उनमें से एक बीमार था और एक शारीरिक रूप से अक्षम था. पंजाब पुलिस आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज जुटाने की कोशिश कर रही थी. इसी इनपुट के आधार पर एनआईए ने लखबीर सिंह लांडा के घर की छापेमारी की थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










