पंजाब: तरनतारन जेल में गैंगवार, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों के बीच खूनी भिड़ंत, 2 की मौत
AajTak
डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई. बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच गैंगवार सामने आया है. जिसमें दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हआ है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल में बंद आरोपी आपस में भिड़ गए. इस दौरान कई आरोपियों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी थे.
डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई. बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक केशव को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुजरात के मुंद्रा इलाके से गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरा गैंगस्टर मनमोहन मोना ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी रेकी की थी और वह मानसा का ही रहने वाला है. मोना गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया का खास था. जबकि मनदीप तूफान को मूसेवाला की हत्या के लिए बैकअप शूटर के तौर पर रखा गया था. उसे पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ा था.
पिछले साल हुई थी मूसेवाला की हत्या
पिछले साल 29 मई को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. गोल्डी बरार तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है. इन्होंने अपने दोस्त विक्की मिद्दूखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. मिद्दूखेड़ा की 2021 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस गैंग का मानना था कि विक्की मिद्दूखेड़ा के हत्यारों को सिद्धू मूसेवाला ने पनाह दी थी.
पुलिस ने 15 से अधिक बदमाशों को बनाया है आरोपी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










