
पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर दिखी संदिग्ध गतिविधि, पठानकोट पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
AajTak
पंजाब-जम्मू सीमा पर विशेष रूप से रावी दरिया के किनारे निगरानी तेज कर दी गई है और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते पंजाब पुलिस भी हाई अलर्ट पर है. इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.
पंजाब-जम्मू सीमा पर स्थित रावी दरिया के पास कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. इस संदिग्ध मूवमेंट को एक्सप्रेस हाइवे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने देखा और तुरंत इसकी सूचना जम्मू और पठानकोट पुलिस को दी.
इसके बाद पठानकोट पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और सीमा क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सूचना मिलने के तुरंत बाद पठानकोट के एसएसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
एंट्री पॉइंट्स पर बढ़ाई गई सुरक्षा
उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पंजाब और जम्मू के सभी एंट्री पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस बलों को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. एसएसपी पठानकोट ने कहा कि हाइवे पर सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने बीती रात कुछ संदिग्ध लोगों की हलचल देखी थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया.
पंजाब-जम्मू सीमा पर विशेष रूप से रावी दरिया के किनारे निगरानी तेज कर दी गई है और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते पंजाब पुलिस भी हाई अलर्ट पर है. इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.
कठुआ में सर्च ऑपरेशन जारी

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










