
पंजाब: कोरोनाकाल में बंद हुईं उड़ानें फिर शुरू कराने की मांग, भगवंत मान ने केंद्र सरकार से की अपील
AajTak
पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कोरोना संकट के समय बंद हुईं घरेलू उड़ानें को फिर शुरू किया जाए. नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बीते सोमवार को इसको लेकर पंजाब सरकार की ओर से केंद्र सरकार के सामने पक्ष रखा.
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भारत सरकार से आदमपुर (जालंधर), पठानकोट, साहनेवाल और बठिंडा हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानें फिर शुरू करने की अपील की है. नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आयोजित एक इंटरेक्टिव सेशन में घरेलू उड़ानों के फिर संचालन को लेकर अपनी बात रखी.
नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बीते सोमवार को विमानन सुरक्षा, हवाई अड्डों, ग्रीनफील्ड एयरपोर्टस, हैलीपोर्ट और वाटर ऐरोड्रोमज़ के विकास के बारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आयोजित एक इंटरेक्टिव सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने आदमपुर, पठानकोट, साहनेवाल और बठिंडा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के संचालन की पैरवी की. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान इन हवाई अड्डों से सेवाएं बंद कर दी गई थीं. इससे यात्रियों को असुविधाओं को सामना करना पड़ रहा है.
प्रमुख सचिव ने कहा कि भारत सरकार को इन हवाई अड्डों से तुरंत उड़ानें शुरू करनी चाहिए. उड़ानें शुरू होने से देश में सीधा हवाई संपर्क बनाने से समय, पैसा और ऊर्जा की बचत होगी. राहुल भंडारी ने कहा कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा. एक और मुद्दा उठाते हुए प्रमुख सचिव ने भारत सरकार को हलवारा हवाई अड्डे पर सिवल टर्मिनल के निर्माण के काम में तेज़ी लाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से इसके लिए ज़मीन पहले ही दी जा चुकी है और 46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है.
एयरपोर्ट के नाम से मोहाली गायब
इसके साथ ही मोहाली में बने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ का टर्मिनल जिला एसएएसनगर मोहाली में पड़ती जमीन पर बनाया गया, लेकिन एयरपोर्ट के नाम से मोहाली गायब है. उन्होंने भारत सरकार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही इस हवाई अड्डे के नाम में मोहाली शहर का नाम शामिल न करने के लिए रोष प्रकट कर चुके हैं. इस जायज मांग की तरफ भी ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे पंजाबियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी.
जल्द शुरू हों इंटरनेशनल उड़ानें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










