
पंजाब के फरीदकोट में 2 सिंगर आमने-सामने, इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे ने भी ठोकी चुनावी ताल, पढ़ें- इस सीट का सियासी समीकरण
AajTak
फरीदकोट कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इस बार फरीदकोट सीट पर स्टार पावर जोड़ दी है, इस वजह से सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस के लिए यह मुकाबला आसान नहीं है.
पंजाब की फरीदकोट सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. इस सीट से दो कलाकारों ने चुनावी ताल ठोकी है. एक ओर जहां बीजेपी ने हंस राज हंस को मैदान में उतारा है, वहीं आम आदमी पार्टी ने करमजीत अनमोल को कैंडिडेट बनाया है. उधर, मौजूदा कांग्रेस सांसद मोहम्मद सादिक भी टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं. सादिक भी करमजीत और हंसराज हंस की तरह एक गायक हैं. इसके साथ ही फरीदकोट सीट से दिवंगत इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वह फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.
फरीदकोट कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इस बार फरीदकोट सीट पर स्टार पावर जोड़ दी है, इस वजह से सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस के लिए यह मुकाबला आसान नहीं है.
आजतक की टीम ने सरबजीत खालसा से उनके मोहाली स्थित आवास पर मुलाकात की. सफेद कुर्ता पायजामा और केसरिया पगड़ी पहने, बगल में कृपाण लटकाए सरबजीत के लिविंग रूम में उनके पिता की हाथ से पेंट की गई एक बड़ी सी तस्वीर सजी हुई है. कुछ दूरी पर डाइनिंग हॉल में जरनैल भिंडरवाला की फोटो है.
चुनाव लड़ने पर क्या बोले सरबजीत?
सरबजीत सिंह (45) का कहना है कि वह चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे, लेकिन फरीदकोट के निवासियों के अनुरोध के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है. 2004 के लोकसभा और 2007 के पंजाब विधानसभा चुनावों सहित कई इलेक्शन में असफल प्रयासों के बावजूद सरबजीत फरीदकोट सीट से चुनाव लड़ने के लिए दृढ़ हैं. बता दें उनकी मां बिमल कौर 1989 में रोपड़ सीट से सांसद चुनी गईं थीं.
सरबजीत इन मुद्दों पर लड़ रहे चुनाव

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










