
पंजाब के अधिकारियों के खिलाफ कल SC में अवमानना की सुनवाई, डल्लेवाल के हेल्थ का मामला
AajTak
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगा. यह याचिका किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में एडमिट कराकर मेडिकल सहायता देने के आदेश का पालन न करने के चलते दायर की गई है. जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिस्वर सिंह की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी.
पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कोर्ट ने पंजाब सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेडिकल सुविधा देने का आदेश दिया था, जो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. अब, सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई होने जा रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा था कि सरकार के अधिकारी और कुछ किसान नेता मीडिया में गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, जिससे जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का मामला और उलझता जा रहा है. सरकार पर आरोप है कि वे डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश का पालन नहीं कर रही है, जबकि कोर्ट का मानना है कि 70 वर्षीय डल्लेवाल को मेडिकल सहायता की तुरंत जरूरत है.
यह भी पढ़ें: 'केवल एक बार लड़की का पीछा करना ‘स्टॉकिंग’ नहीं माना जाएगा', बॉम्बे हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी
भूख हड़ताल पर क्यों बैठे डल्लेवाल?
डल्लेवाल नवंबर 26 से हरियाणा-पंजाब की सीमा स्थित खनौरी धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. वह केंद्र सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 20 को पंजाब सरकार और डॉक्टरों पर उनके अस्पताल में भर्ती कराने के फैसले का जिम्मा सौंपा था.
हालांकि, कोर्ट की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि डल्लेवाल को एक अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है, जो धरना स्थल से सिर्फ 700 मीटर की दूरी पर स्थित है. कोर्ट ने सरकार के इस मुद्दे पर ढिलाई को लेकर कड़ी आलोचना भी की.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










