
पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, 2 की मौत
AajTak
पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच भयंकर लड़ाई का मामला सामने आया है. जेल में बंद कैदियों में चार कैदी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में संगरूर अस्पताल लाया गया.
पंजाब (Punjab) की संगरूर जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है. जेल में बंद कैदियों में चार कैदी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में संगरूर की एक अस्पताल लाया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल हुए कैदियों में से 2 की इलाज दौरान मौत हो गई.
पुलिस कर रही जांच
जैसे ही संगरूर जेल से सूचना मिली कि कुछ कैदी आपस में भिड़ गए हैं, जेल के डॉक्टर की ओर से चार कैदियों को संगरूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. संगरूर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक दो कैदियों की मौत अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी थी. इसके अलावा दो कैदियों के शरीर पर लड़ाई के बाद गंभीर चोटें आई हुई हैं, जिनको पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में रेफर किया गया है . पुलिस घटना की जांच में जुटी है कि आखिर जेल के अंदर इतनी भयानक लड़ाई के पीछे क्या वजह थी. फिलहाल अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास जिला जेल में तैनात डॉक्टर चार कैदियों को लेकर आए थे, जिनमें से दो कैदी हर्ष और धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी, गगनदीप सिंह और मोहम्मद शाहबाज को हमने शरीर पर गंभीर छोटे होने के चलते पटियाला रेफर किया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










