
पंजाब कांग्रेस की मंगलवार को हाई कमान के साथ अहम बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी बात
AajTak
कांग्रेस आलाकमान के साथ पंजाब कांग्रेस संगठन के नेताओं की मंगलवार शाम 5 बजे दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव भी इस बैठक में शामिल होंगे.
कांग्रेस आलाकमान के साथ पंजाब कांग्रेस संगठन के नेताओं की मंगलवार शाम 5 बजे दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव भी इस बैठक में शामिल होंगे. हालांकि इससे पहले कांग्रेस आलाकमान करीब 23 राज्यों के कांग्रेस संगठन नेताओं की बैठकें ले चुका है और इस बैठक को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.
लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा खेमे के बीच खुलकर विवाद हुआ है तो वो मुद्दा भी इस बैठक में छाया रह सकता है. इसके अलावा INDIA अलयांस में शामिल होने को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं की सीधी ना को देखते हुए गठबंधन को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा होने की संभावना है.हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू की टीम के मुताबिक अब तक सिद्धू को मंगलवार को होने वाली इस बैठक में शामिल होने को लेकर कोई न्यौता नहीं दिया गया है
नाराजगी की खबरों को नीतीश ने किया खारिज उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में इंडिया अलायंस की बैठक में नाराजगी की खबरों को खारिज किया है. नीतीश ने साफ किया है कि वो शुरुआत से अपने रुख पर कायम हैं. उन्होंने कहा, मुझे किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं चाहिए. मैं सिर्फ आगे की प्रक्रिया में तेजी आए, इसी को लेकर पहल करता हूं.
उन्होंने कहा कि मुझे संयोजक बनाने की बात हुई थी, लेकिन मैंने खुद इनकार कर दिया. मेरी कोई इच्छा नहीं है. सोमवार को बिहार के सीएम पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे.
बता दें कि 19 दिसंबर को विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली में INDIA गठबंधन की चौथी बैठक की. इसमें 28 पार्टियां शामिल हुईं. इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का प्रधानमंत्री चेहरा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया. बाद में संयुक्त प्रेस वार्ता हुई, उसमें नीतीश की गैरमौजूदगी को लेकर कयासबाजी तेज हो गई. कहा गया कि नीतीश नाराज होकर समय से पहले बैठक छोड़कर चले गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










