
पंजाब: अजनाला कांड के बाद पुलिस पर सवाल, अमृतपाल बोला- झूठे मुकदमों से पैदा होंगे आतंकी
AajTak
पंजाब के अजनाला में हुए बवाल के बाद पंजाब पुलिस पर खालिस्तान समर्थकों के प्रति नरमी बरतने का आरोप लग रहा है. इसी बीच पंजाब के डीजीपी ने कहा है कि पुलिस तथ्यों की पुष्टि कर रही है, आगे की कार्रवाई तथ्यों पर निर्भर करेगी. पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों को बख्शने के मूड में नहीं है.
पंजाब के अजनाला की घटना ने जहां एक ओर खालिस्तानियों द्वारा पैदा खतरे को उजागर किया है. वहीं पंजाब पुलिस को भी सवालों के घेरे में ला दिया है. पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि अगर आरोपी लवप्रीत सिंह तूफान निर्दोष था और मौके पर मौजूद नहीं था तो उसे गिरफ्तार क्यों किया गया?
इसके अलावा, अगर अमृतपाल सिंह सहित अन्य के खिलाफ आरोप सही हैं तो उन्हें छोड़ा क्यों गया. क्या पंजाब पुलिस उन कट्टरपंथियों के दबाव में काम कर रही है, जिन्होंने पुलिस पर झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है.
अजनाला मामले में पंजाब पुलिस की जांच पर वकीलों ने भी सवाल उठाए हैं. पुलिस पर यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस ने अमृतपाल सिंह द्वारा दिए गए सबूतों का सत्यापन किया है या यह आरोपियों को छोड़ने के लिए सिर्फ एक बहाना था.
वहीं 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने लवप्रीत तूफान के रिहा होने के बाद कहा कि 'एफआईआर फर्जी थी. बयान देकर डीजीपी डराने की कोशिश कर रहे हैं. अगर झूठे मामले फिर से दर्ज किए गए तो विरोध फिर से होगा. उन्होंने पहले गैंगस्टरों को पनाह दी थी. अब वे आतंकवादी बनाना चाहते हैं.'
हथियारों से लैस होकर थाने पर बोला था हमला
बता दें कि पुलिस गुरुवार को हथियारों से लैस प्रदर्शनकारियों को रोकने में विफल रही, जिन्होंने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









