
पंजाबी सिंगर बब्बू मान को बंबीहा गैंग ने दी जान से मारने धमकी, तैयार किए जा रहे थे नाबालिग लड़के
AajTak
पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि अभी तक पुलिस के आला अधिकारियों ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन मिली धमकी के तहत उनकी सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम कर दिए गए हैं.
पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं. कुछ समय पहले पंजाब में सिद्धू मुसेवाला का कत्ल गैंगस्टर द्वारा कर दिया गया था. उसके बाद सुधीर सूरी का और उसके बाद डेरा प्रेमी संदीप का भी कत्ल कर दिया गया था. वहीं अब पंजाबी गायक बब्बू मांन को भी फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आ रहा है. जिसको लेकर उनके घर के बाहर पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
फेमस सिंगर को मिली धमकी पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि अभी तक पुलिस के आला अधिकारियों ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन मिली धमकी के तहत उनकी सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये धमकी बब्बू को फोन पर मिली है. बब्बू को ये धमकी बंबीहा गैंग के ग्रूप मेंबर्स की तरफ से दी गई है.
बंबीहा ग्रूप ने दी धमकी पंजाब पुलिस की माने तो बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़कों की मदद ली जा सकती है. इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है. बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो, और जो नाबालिग हो.
कौन हैं बब्बू मान
पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान का असली नाम तेजिंदर सिंह मान है. फतेहगढ़ साहिब के खांट गांव में जन्में बब्बू ने अपनी पढ़ाई लिखाई पंजाब से ही पूरी की है. बब्बू ने साल 1998 में सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनका पहला गाना सज्जन रुमाल दे गया एल्बम था. बब्बू के शुरुआती आए सभी गाने हिट रहे थे, लेकिन उन्हें असल पहचान 2001 में आए 'सौन दी झड़ी' गाने से मिली.
बब्बू ने फिल्मों में भी बतौर एक्टर काम किया है. उन्होंने 2003 में फिल्म हवाएं से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद बब्बू रब ने बनाइयां जोड़ियां, हशर: अ लव स्टोरी, वादा रहा, एकम - सन ऑफ सॉइल, फिल्मों में भी काम किया. बब्बू ने हिंदी गाने भी गाए हैं. मेरा गम उनका पहला हिंदी एलबम था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. बब्बू की फैन फॉलोइंग लाखों में है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










