
पंचकूला के रेहड़ी मार्केट में लगी आग से प्रभावित दुकानदारों से मिले मुख्यमंत्री मनोहर लाल
AajTak
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के जरिए प्रभावित दुकानदारों की वित्तीय सहायता का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद दुकानदारों की वित्तीय सहायता की जाएगी. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के दृष्टिगत सरकार द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे और सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट में गुरुवार रात लगी आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की. उन्होंने घटना पर दुख जताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार दुकानदारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से सभी प्रभावित करीब 100 दुकानदारों को 25 हजार रुपए शुरुआती राहत देने की घोषणा की.
मुख्यमंत्री ने व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के जरिए प्रभावित दुकानदारों की वित्तीय सहायता का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद दुकानदारों की वित्तीय सहायता की जाएगी. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के दृष्टिगत सरकार द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना चलाई जा रही है. इसके तहत संपत्ति का नुकसान होने पर बीमा प्रदान किया जाता है. योजना के तहत व्यापारी का सामान चोरी होने और आग लगने से नुकसान आदि के मामले में उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
आग लगने से दुकानों में रखा सामान जल गया था
बता दें कि गुरुवार रात पंचकूला के सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में आग लग गई थी. घटना की वजह से कई दुकानें जल गई थीं. इनमें रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया था. अग्निशमन विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










