
पंकज सिंह, अपर्णा, अदिति और श्रीकांत... बड़ी जीत और बड़ा नाम भी 'टीम योगी' में जगह नहीं दिला पाया!
AajTak
यूपी में नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्री पद की होड़ में शामिल माने जा रहे कई नेताओं को झटका लगा है. इन नेताओं की सूची में पंकज सिंह, अपर्णा यादव और अदिति सिंह तक शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश में आधिकारिक रूप से योगीराज 2.0 का आगाज हो गया है. योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लगातार दूसरी बार देश के सबसे अधिक आबादी वाले सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. सीएम योगी के मंत्रिमंडल में कुछ पुराने चेहरे शामिल हैं तो कई नए चेहरों को भी जगह मिली है.
योगी मंत्रिमंडल के गठन के बाद कुछ नेताओं के खेमे में खुशी का माहौल है तो कुछ नेताओं के समर्थक निराश हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह से लेकर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव तक, कई नेताओं के मंत्री बनने की हसरत को सीएम योगी ने झटका दिया है. मंत्रिमंडल में कई ऐसे नेताओं को जगह नहीं मिली है जिन्हें मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.
पंकज सिंह पंकज सिंह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को सूबे में दूसरी सबसे बड़ी जीत मिलने के बाद मंत्री पद का सशक्त दावेदार बताया जा रहा था. पंकज 1 लाख 81 हजार वोट से अधिक के अंतर से चुनाव जीते लेकिन सीएम योगी के मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाए.
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा सिंह बिष्ट ने यूपी में चुनावी रंग चढ़ने के बाद समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था. बीजेपी में शामिल होकर लखनऊ लौटने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था. माना जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में अपर्णा यादव को भी जगह मिल सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
अदिति सिंह अदिति सिंह गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली जिले की रायबरेली सदर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं. 2017 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुईं अदिति सिंह 2022 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थीं और जीतीं भी. कयास लगाए जा रहे थे कि अदिति सिंह को भी योगी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है.
श्रीकांत शर्मा योगी सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा था. मथुरा सीट से बड़े अंतर से जीतकर विधानसभा पहुंचे श्रीकांत शर्मा की गिनती उन मंत्रियों में होती थी जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. श्रीकांत शर्मा एक लाख वोट से अधिक अंतर से जीते भी लेकिन सीएम योगी ने तगड़ा झटका दे दिया. पिछली सरकार में सरकार के प्रवक्ता रहे श्रीकांत शर्मा इस दफे मंत्रिमंडल में जगह बनाने में भी नाकाम रहे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



