
न सुसाइड नोट, न कोई सुराग... सोशल मीडिया स्टार लीना नागवंशी की मौत बनी डेथ मिस्ट्री
AajTak
रोज की तरह 27 दिसंबर 2022 की सुबह लीना वक्त पर उठ गई थी. परिवार वाले भी घर में ही थे. कुछ देर बाद वो अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई. काफी वक्त बीत जाने पर जब घरवालों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो लीना गले में फंदा डालकर छत से लटकी हुई थी.
मुंबई में मंगलवार को जब टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार हो रहा था, तब मुंबई से 1320 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया स्टार बन चुकी एक लड़की अपनी जिंदगी को खत्म कर रही थी. ठीक उसी तरह जैसे तुनिशा ने मौत को गले लगाया यानी फांसी लगाकर. हम बात कर रहे हैं लीना नागवंशी की. जिसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. लीना की मौत एक डेथ मिस्ट्री बनती जा रही है.
कौन थी लीना नागवंशी? खुदकुशी करने वाली लीना नागवंशी महज 22 साल की थी. वो रायगढ़ की केलो विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी. लीना एक सोशल मीडिया स्टार थी. वो अपनी तस्वीरों, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर चर्चाओं में बनी रहती थी. वैसे वो बीकॉम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. सोशल मीडिया पर लीना नागवंशी काफी एक्टिव थी. इंस्टाग्राम पर लीना के 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उसकी हर तस्वीर और पोस्ट पर लाइक और कमेंट करने वालों की लाइन लग जाती थी. यही वजह थी कि वो एक लोकल सेलिब्रिटी बन चुकी थी.
लीना ने ऐसे की खुदकुशी रोज की तरह 27 दिसंबर 2022 की सुबह लीना वक्त पर उठ गई थी. परिवार वाले भी घर में ही थे. कुछ देर बाद वो अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई. काफी वक्त बीत जाने पर जब घरवालों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो लीना गले में फंदा डालकर छत से लटकी हुई थी. ये मंजर देखकर उसके घरवालों के होश उड़ गए. लीना ने बिल्कुल तुनिशा शर्मा की तरह अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी. घरवालों ने उसे जिंदा समझा और आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार लिया.
मौके पर पहुंची पुलिस लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. लीना इस दुनिया से जा चुकी थी. जवान बेटी मौत से घर में कोहराम मच गया. आस-पास लोग भी वहां जमा हो गए. किसी ने इस बारे में पुलिस को इत्तिला दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम लीना के घर जा पहुंची. पुलिस ने देखा की लीना की लाश बिस्तर पर पड़ी थी. क्योंकि घरवाले उसे पहले ही नीचे उतार चुके थे.
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट पुलिस ने लीना के कमरे की बारीकी से जांच पड़ताल करने के साथ ही तलाशी भी ली. लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. चक्रधर नगर थाने के सब इंस्पेक्टर दिनेश बोहिदार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि केलो विहार कॉलोनी में रहने वाली 22 साल की लीना ने अपने घर की छत से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. तब पुलिस मौके पर पहुंची और लीना की लाश को कब्जे में ले लिया. कमरे की छानबीन और तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
इन दिनों परेशान चल रही थी लीना! इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी की और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. क्योंकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही लीना मौत का असली कारण सामने आ पाएगा. बताया जा रहा है कि लीना नागवंशी कुछ निजी कारणों के चलते परेशान थी. इसी परेशानी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है. लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट या कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आ पाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








