
'न परमाणु हथियार की जरूरत और ना ही बनाने का इरादा...', खामेनेई बोले- दबाव में झुकेंगे नहीं
AajTak
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने अमेरिका से बातचीत को
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने मंगलवार को अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत को देश के लिए "बेकार और हानिकारक" करार दिया. उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा हालात में अमेरिका से वार्ता ईरान के हितों के खिलाफ होगी और यह "डेड-एंड" साबित होगी. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को न्यूक्लियर की जरूरत नहीं है और ऐसा कुछ बनाने का इरादा भी नहीं रखते.
अपने रिकॉर्डेड संदेश में खामेनेई ने कहा कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकेगा नहीं, खासकर यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर. उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं है और न ही उनका उत्पादन करने का कोई इरादा है.
यह भी पढ़ें: गाजा और ईरान से जंग के बीच इजरायल ने 14 अरब डॉलर के हथियार बेचे... यूरोपीय देश बने सबसे बड़े खरीदार
खामेनेई ने कहा, "अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम को छोड़ दे, जिसमें मध्यम दूरी की मिसाइलें भी शामिल हैं, लेकिन दबाव में आकर समझौता करना आत्मसमर्पण जैसा होगा, और कोई भी सम्मानजनक राष्ट्र ऐसा स्वीकार नहीं करेगा."
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के साथ बातचीत जारी रहेगी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इससे पहले कहा था कि ईरान ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत सभी संबंधित पक्षों से परामर्श जारी रखेगा. न्यूयॉर्क में हुई बैठक के बाद जारी बयान में उन्होंने साफ किया कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के दोबारा लागू होने से रोकने के लिए बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखना चाहता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










