
न धमकी देंगे, न कोई लालच, विदेश जाने पर भी रोक... यौन शोषण केस में कोर्ट ने बृजभूषण को दी सर्शत जमानत
AajTak
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में बृज भूषण शरण सिंह को सशर्त जमानत दे दी है. कोर्ट ने बृजभूषण सिंह के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी है. कोर्ट में आरोपी के वकील ने कहा कि वह सभी शर्तों का पालन करेंगे. 'कोई खतरा आदि नहीं होगा, उन्हें जमानत दी जानी चाहिए.
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में बृज भूषण शरण सिंह को सशर्त जमानत दे दी है. स्पेशल MP-MLA कोर्ट के जज हरजीत सिंह जसपाल ने अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है. कोर्ट ने बृजभूषण सिंह के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी है. साथ ही कहा है कि वह न किसी को धमकी देंगे न ही किसी को कोई लालच देंगे.कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर की जमानत याचिका भी स्वीकार कर ली है.
जस्टिस हरजीत सिंह जसपाल ने कहा कि मैं कुछ शर्तों के साथ 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे रहा हूं.कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को कोर्ट की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने और इस मामले में गवाहों को कोई लालच नहीं देने का निर्देश दिया है. दिल्ली पुलिस ने आरोप दायर किया था. 6 बार के सांसद के खिलाफ 15 जून को IPC की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
कोर्ट ने आरोपी, अभियोजन पक्ष के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं के वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले सरकारी वकील ने अदालत से कहा कि आरोपी पर कानून के मुताबिक मुकदमा चलाया जाए और राहत मिलने पर कुछ शर्तें लगाई जाएं.
जब कोर्ट ने अभियोजक से पूछा कि क्या वह जमानत अर्जी का विरोध कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं न तो विरोध कर रहा हूं और न ही समर्थन कर रहा हूं. उन्होंने कोर्ट से कहा कि आवेदन को कानून और अदालत द्वारा पारित आदेश के अनुसार निपटाया जाना चाहिए. अगर इसकी अनुमति दी जाती है, तो कड़ी शर्तें लगाई जानी चाहिए. गवाहों से समय-समय पर संपर्क किया गया है, हालांकि कोई खतरा नहीं है.
वहीं, म मैं शर्तों का पालन करने का वचन दे रहा हूं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










