)
न जैमिंग में फंसेगा, न ही हैकिंग में! इंडियन आर्मी को मिलेगा FPV ड्रोन, दुश्मन पर करेगा सटीक हमले!
Zee News
Wire Guided FPV Drone: भारतीय आर्मी को एक ऐसा ड्रोन मिलने वाला है, जो न तो जैमर्स के जरिये निष्क्रिय किया जा सकता है और न ही हैक किया जा सकता है. ये वायर गाइडेड ड्रोन है, जो इंडियन आर्मी की पैदल सेना को युद्ध के मैदान में सहायता करेगा.
Wire Guided FPV Drone: भारतीय सेना आधुनिक युग में अपने हथियारों को भी लगातार अपडेट कर रही है. साथ ही ऐसे नए वेपन भी बना रही है, जो भविष्य में होने वाले युद्ध में भारत का परचम फहरा सकें. अब भारत ने वायर-गाइडेड फर्स्ट-पर्सन व्यू (FPV) ड्रोन तैयार कर लिए हैं. ये ड्रोन Electronic Warfare - EW के खिलाफ मजबूत माने जाते हैं. माना जा रहा है कि पैदल आर्मी को इनसे फायदा हो सकता है.
More Related News
