
न कोई ठोस प्लान, न जमीन पर दिख रहा कोई असर... हर साल कैसे गैस चैंबर बन जाती है दिल्ली?
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण से हालात खराब हैं. शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 460 हो गया है. शहर के कई हिस्सों में AQI 500 के करीब पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजधानी में GRAP-III नियम लागू किया गया है. बिगड़ती वायु गुणवत्ता के कारण अधिकारियों ने उपाय करना शुरू कर दिया है. दिल्ली सरकार आज दोपहर 12 बजे एक बैठक करेगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हर साल की तरह इस बार भी वायु प्रदूषण से 'बीमार' हो रही है. पिछले दो हफ्ते से वायु प्रदूषण देखने को मिल रहा है. तीन दिन से हालात पूरी तरह बिगड़ गए हैं. आसमान में धुंध और धुंआ है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. डॉक्टर्स इसे गंभीर खतरा बता रहे हैं. बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है. अस्पताल में भीड़ लग रही है. दिल्ली सरकार यही दावा कर रही है कि वो वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है. हालांकि, अब तक तो ना कोई ठोस प्लान सामने आया है और ना जमीनी स्तर पर इसका असर देखने को मिल रहा है.
बात 8 साल पहले की है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी एक टिप्पणी में दिल्ली को गैस चैंबर के तौर पर नया नाम दिया था. साल 2015 में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था, राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का वर्तमान स्तर 'चिंताजनक' स्थिति तक पहुंच गया है. यह 'गैस चैंबर में रहने' जैसा है. 4 साल पहले 2019 में दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा का दर्द छलका था. उन्होंने प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था, दिल्ली अब रहने लायक नहीं रही. शुरू में दिल्ली मुझे आकर्षित करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. यह शहर रहने लायक नहीं बचा है. रिटायरमेंट के बाद दिल्ली में नहीं रहूंगा. तब से लेकर सरकार लगातार वायु प्रदूषण को खत्म करने का दम भरती आई है. लेकिन, जमीन पर इसका असर कितना रहा, ये हालात बयां करते हैं.
पहले भी सख्त टिप्पणी कर चुका है सुप्रीम कोर्ट
ऐसा नहीं है कि जस्टिस मिश्रा ने ही दिल्ली में प्रदूषण को लेकर चिंता और नाराजगी जताई. उससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है. 6 अक्टूबर 2015 को तत्कालीन सीजेआई जस्टिस एचएल दत्तू ने कहा था, सांस लेना जहर हो गया है. मेरा पोता भी मास्क पहनता है. 17 जुलाई 2018 को जस्टिस लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता ने कहा था, प्रदूषण से 60 हजार लोगों की जान चली गई. आखिर आप लोग कर क्या रहे हैं? उसके बाद 29 अक्टूबर 2018 जस्टिस मदन बी लोकुर ने कहा था कि गरीब लोग साइकिल-रिक्शा पर चलते हैं. ऐसे लोगों को आजीविका कमाने के लिए काम करना है. प्रदूषण में काम करके खुद को मार डालो?
सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन पहले फिर जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट में इस साल भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का मामला पहुंचा है. SC ने 4 दिन (31 अक्टूबर) पहले ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के संबंध में निर्देश दिए और एक हफ्ते के अंदर उपायों के बारे में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने कहा, संबंधित राज्यों को एक हलफनामा दायर करना चाहिए जिसमें बताया जाए कि उन्होंने हालात से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं. मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर हो होगी. बेंच का कहना था कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का एक मुख्य कारण फसल जलाना है. कोर्ट ने पहले दिल्ली और उसके आसपास वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से रिपोर्ट मांगी थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



