
न कैंपेन, न नैरेटिव... सिर पर दिल्ली चुनाव, कांग्रेस के लोकल नेताओं में जोश की कमी! राहुल-प्रियंका ने सुनाई खरी-खरी
AajTak
राहुल गांधी की जनसभाएं बुधवार (22 जनवरी) से दिल्ली में एक बार फिर से शुरू होने वाली हैं. वैसे तो सीलमपुर में राहुल ने पहली जनसभा की थी, लेकिन उसके बाद रैलियों में ब्रेक लगा हुआ था. हालांकि, अब एक बार फिर राहुल गांधी दिल्ली के सियासी संग्राम में उतरने वाले हैं.
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तो सीरियस नजर आ रहा है, लेकिन लोकल नेताओं में जोश कम दिख रहा है. राहुल गांधी की चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार हो चुकी है. नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद अब उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल हैं. कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ सोमवार को राहुल और प्रियंका की ऑनलाइन मीटिंग में क्या कुछ हुआ, इसकी चर्चा कांग्रेस के अंदर खूब हो रही है.
क्या हुआ मीटिंग में?
राहुल गांधी की जनसभाएं बुधवार (22 जनवरी) से दिल्ली में एक बार फिर से शुरू होने वाली हैं. वैसे तो सीलमपुर में राहुल ने पहली जनसभा की थी, लेकिन उसके बाद रैलियों में ब्रेक लगा हुआ था. मीटिंग में यह भी बात उठी कि अलग-अलग राज्यों और वर्गों से आने वाले नेता अभी तक दिल्ली में कोई सभा क्यों नहीं कर रहे हैं? चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ राहुल और प्रियंका पर निर्भर रहना कितना सही है? इसके अलावा इस बात पर भी चर्चा हुई कि जिस तरीके से बीजेपी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का नैरेटिव होना चाहिए. वह भी अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि मीटिंग कुछ मिनट की ही थी, लेकिन उसमें सभी कांग्रेस नेताओं को एग्रेसिव तरीके से चुनाव प्रचार करने के निर्देश दिए गए.
कौन-कौन नेता रहे शामिल?
इस रणनीति से जुड़ी मीटिंग में कांग्रेस के दिल्ली इंचार्ज काजी निजामुद्दीन और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अलावा दिल्ली प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल रहे. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में लोकल नेताओं को यह भी कहा कि किस तरीके से कांग्रेस की पांच गारंटियों को लोगों तक पहुंचाया जाए, इसका भी रास्ता ढूंढना होगा. खासतौर पर महिलाओं और युवाओं के लिए जो घोषणा की गई है. वह दिल्ली में कांग्रेस को वोट दिलवा सकती है.
राहुल की रैलियों से उम्मीद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










