
न्यू ईयर से पहले पहाड़ों पर सैलानियों की बाढ़, पिछले 10 दिनों में शिमला में हुई 1.60 लाख गाड़ियों की एंट्री, औली में भी होटल फुल
AajTak
क्रिसमस और न्यू इयर के चलते हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं. शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पिछले दस दिनों में 1,60,000 वाहन शिमला में प्रवेश कर चुके हैं जिसमें अधिकांश टूरिस्ट शामिल हैं.
नए साल का जश्न मनान के लिए हिल स्टेशनों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल के पहाड़ों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है. शिमला पुलिस ने बुधवार को कहा कि पिछले 10 दिनों में 1.60 लाख से अधिक वाहन शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर शोघी बैरियर को पार कर गए, जिनमें से लगभग 55,000-60,000 पर्यटक वाहनों ने शिमला जिले में एंट्री ली है.
शिमला में उमड़ी भारी भीड़
चंडीगढ़ और दिल्ली से शिमला जिले में प्रवेश करने वाले वाहन शोघी बैरियर से होकर गुजरते हैं. पुलिस अधीक्षक (शिमला) संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने सर्दियों के दौरान शिमला आने वाली पर्यटकों की बड़ी तादाद को ध्यान में रखते हुए राज्य की राजधानी में यातायात को नियंत्रित करने की योजना बनाई है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में 55,000-60,000 पर्यटक वाहनों ने शिमला जिले में प्रवेश किया है.
प्रशासन मुस्तैद
संजीव कुमार गांधी ने कहा, 'हमारा उद्देश्य सुचारू यातायात सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना है. बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, मास्टर सीसीटीवी नियंत्रण चालू कर दिया गया है और यातायात की भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है.'शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
गांधी ने कहा कि राजधानी में सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए पर एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों को 20-30 मिनट के लिए रोका जा रहा है और कहा कि यहां आने वाले वाहनों में 100 प्रतिशत पर्यटक वाहन शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










