
न्यू ईयर पर दिल्ली में टेरर अलर्ट, कनॉट प्लेस में व्हीकल एंट्री रहेगी बंद, रेस्ट्रो-बार के लिए टाइमिंग लागू
AajTak
न्यू ईयर 2026 के जश्न से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लाल किला ब्लास्ट के बाद जारी टेरर अलर्ट के बीच कनॉट प्लेस और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हाई लेवल मॉकड्रिल की गई. संदिग्ध बैग मिलने की स्थिति में पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की तैयारियों को परखा गया.
देश की राजधानी दिल्ली नए साल स्वागत के लिए तैयार है. शहर में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं. रेस्टोरेंट, होटल और मार्केट्स सज-धज कर तैयार हैं, लेकिन कुछ हफ्ते पहले लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली सहित कई राज्यों में टेरर अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस की सुरक्षा जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इसी को देखते हुए कनॉट प्लेस के इनर सर्किल और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक हाई लेवल मॉकड्रिल की गई. मॉकड्रिल का मकसद सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध बैग मिलने जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना था.
मॉकड्रिल के तहत राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध बैग पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली. अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं. पूरे इलाके को तुरंत घेर लिया गया और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई. जांच के बाद यह साफ हुआ कि बैग में कोई खतरनाक सामग्री नहीं थी. मॉकड्रिल के बाद डीसीपी देवेश महला के नेतृत्व में कनॉट प्लेस इनर सर्किल में पुलिस मार्च भी निकाला गया, जिससे इलाके में सुरक्षा और सतर्कता का संदेश दिया गया.
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
मॉकड्रिल के दौरान की गई पूरी कार्रवाई के विजुअल्स भी सामने आए, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी दिखाई दी. मॉकड्रिल के बाद नई दिल्ली जिले के डीसीपी देवेश महला ने बताया कि ऐसी कवायद का मकसद किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और अन्य एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता को जांचना होता है. हमने जानबूझकर संदिग्ध बैग की स्थिति बनाई ताकि रिस्पॉन्स टाइम और कोऑर्डिनेशन जांचा जा सके.
डीसीपी ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम 7 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. केवल उन्हीं लोगों को गाड़ियों से जाने की अनुमति होगी, जिनकी रेस्टोरेंट या बार में पहले से बुकिंग होगी. हालांकि पैदल आवाजाही जारी रहेगी. रेस्टोरेंट और बार की भीड़, टाइमिंग और लाइसेंस को लेकर डीसीपी ने कहा कि सभी प्रतिष्ठान तय नियमों और समयसीमा के तहत ही संचालित होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










