
न्यूज एंकर को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट, दो युवतियों सहित 5 गिरफ्तार
AajTak
न्यूज एंकर के मुताबिक, करीब 7 महीने पहले उनकी मुलाकात नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित जीआईपी मॉल में काजल नाम की एक लड़की से हुई थी. काजल का नाम सना भी है. मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे का फोन नंबर ले लिया था.
नोएडा में एक न्यूज चैनल के एंकर को हनी ट्रैप का शिकार बनाया गया है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित न्यूज एंकर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके दो युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में सोनू, पूरन पाल, लक्की, सना, दीपा चौहान और कुलदीप कुमार शामिल हैं. न्यूज एंकर के मुताबिक, करीब 7 महीने पहले उनकी मुलाकात नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित जीआईपी मॉल में काजल नाम की एक लड़की से हुई थी. काजल का नाम सना भी है. मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे का फोन नंबर ले लिया था. 3 जून को सना उर्फ काजल ने उनको मिलने के लिए नोएडा में किसी जगह पर बुलाया, वहां से काजल उनको एक सोसाइटी में लेकर चली गई. वहां पर दीपा चौहान नाम की लड़की पहले से ही मौजूद थी. तीनों ने एक साथ बैठकर पहले बीयर पी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










