
न्यूजक्लिक केस: 'न्यूज-सिंडिकेशन स्कैम' का हिस्सा थीं तीस्ता सीतलवाड़, चार्जशीट में दिल्ली पुलिस का दावा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक और इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि तीस्ता सीतलवाड़ को भ्रष्ट विदेशी धन प्राप्त हुआ और वह 'न्यूज-सिंडिकेशन स्कैम' का हिस्सा थीं.
दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक और इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि तीस्ता सीतलवाड़ को भ्रष्ट विदेशी धन प्राप्त हुआ और वह 'न्यूज-सिंडिकेशन स्कैम' का हिस्सा थीं. इंडिया टुडे को प्राप्त चार्जशीट के अनुसार पुलिस ने दावा किया कि सीतलवाड़ को 'सुविधाजनक तरीकों' से धन प्राप्त हुआ.
तीस्ता सीतलवाड़ द्वारा संचालित 'सबरंग इंडिया' नामक पोर्टल को कथित तौर पर इस 'न्यूज-सिंडिकेशन स्कैम' के माध्यम से धन प्राप्त हुआ था. चार्जशीट के अनुसार, सीतलवाड़ के लिए काम करने वाले लेखकों और कॉलमिस्ट को प्रबीर पुरकायस्थ द्वारा भुगतान किया गया था.
पुलिस ने क्या दावे किए?
यह भी दावा किया गया है कि इन कॉलमिस्ट और लेखकों की ऑथरशिप उनके नाम के बजाय 'सबरंग इंडिया' की बताई गई है. इससे तीस्ता सीतलवाड़ को 'सबरंग इंडिया' के लिए करीब 3 लाख रुपए, अपने कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रुपए से अधिक और अपने परिवार के निजी इस्तेमाल के लिए 39 लाख रुपए प्राप्त करने में मदद मिली.
'सुविधाजनक तरीके' से प्राप्त किया धन
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि जांच एजेंसियों के रडार पर होने के बावजूद तीस्ता द्वारा भ्रष्ट विदेशी धन प्राप्त करने का यह 'सबसे सुविधाजनक तरीका' था. इसमें दावा किया गया है कि प्राप्त ई-मेल, गवाहों की जांच और विश्लेषण से यह पता चलता है कि तीस्ता सीतलवाड़, प्रबीर पुरकायस्थ और नेविल रॉय सिंघम तीनों आपस में जुड़े हुए थे और एक-दूसरे की मदद कर रहे थे.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








