
न्यायिक हिरासत में भेजा गया दीप सिद्धू, नहीं मिली पुलिस रिमांड
AajTak
26 जनवरी को लाल किले पर ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार दीप सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट ने एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को तिहाड़ जेल के ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था और चार दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की थी.
26 जनवरी को लाल किले पर ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार दीप सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट ने एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को तिहाड़ जेल के ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था और चार दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की थी. ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने दीप सिद्धू को पुलिस हिरासत में देने से मना कर दिया और कहा कि दीप सिद्धू को संबंधित अदालत में 19 अप्रैल को पेश किया जाए, वहीं से पुलिस हिरासत की मांग की जाए. दिल्ली पुलिस ने दंगा मामले में जमानत मिलते ही उसे ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने के मामले में 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था. ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत एएसआई ने पुलिस से की थी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










