
नौसेना से जुड़ा 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर, जानें क्या होगा इन 5 जहाजों का काम
AajTak
मोदी सरकार ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने डिफेंस क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए भारतीय नौसेना को मजबूत करने वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, जिसके तहत पांच बेडे सहायता जहाजों का निर्माण किया जाएगा.
भारत के लिए रक्षा क्षेत्र से एक बड़ी और शानदार खबर है. देश इस क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि दूसरे देशों को भी निर्यात कर रहा है. केंद्र सरकार ने अब मेक इन इंडिया के तहत नौसेना से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पांच बेडे सहायता जहाजों का निर्माण किया जाएगा.
सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि परियोजना को टॉप लेवल पर मंजूरी दे दी गई थी. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा नौसेना के लिए लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के पांच जहाज बनाए जाएंगे.
यह परियोजना नौसेना को विभिन्न बेड़े के युद्धपोतों का समर्थन करने में मदद करेगी क्योंकि बेड़े के सहायता जहाज उन्हें उच्च समुद्र में तैनाती के दौरान भोजन, ईंधन और गोला-बारूद प्रदान करेंगे.
यह प्रोजेक्ट हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के लिए भी फायदेमंद होगा क्योंकि इसे मेगा ऑर्डर मिलने जा रहा है. जिसे छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमों के कई उद्योगों के समर्थन से बनाया जाएगा. अगले रदशक तक पांचों जहाजों के तैयार होने की उम्मीद है.
एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेड को नौसेना को सौंपेंगी राष्ट्रपति
इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा युद्ध स्तर पर तैयार किए गए एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेड को भारतीय नौसेना को सौंपेंगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










