
नौसेना के जहाज की कमान संभालेगी महिला, नेवी के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
AajTak
नौसेना दिवस से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि इस साल मार्च महीने में आईएनएस छिलका से अग्निवीरों का पहला बैच ग्रैजुएट हुआ. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अग्निवीरों के इस बैच में 272 महिलाएं अग्निवीर ट्रेनी हैं.
भारतीय नौसेना में पहली बार नौसैनिक पोत पर महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है. नौसेना में पहली बार किसी महिला को नौसेना के फास्ट अटैक क्राफ्ट बोट की कमांडिंग अधिकारी बनाया गया है.
नौसेना दिवस से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि अग्निपथ को अमलीजामा पहनाना वक्त की जरूरत और परिवर्तनकारी कदम है. इस साल मार्च महीने में आईएनएस चिल्का से अग्निवीरों का पहला बैच ग्रैजुएट हुआ. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अग्निवीरों के इस बैच में 272 महिलाएं अग्निवीर ट्रेनी हैं.
उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के दूसरे बैच में कुल 454 महिलाएं थीं और मैं यह कहना चाहूंगा कि तीसरे बैच में महिलाओं की संख्या 1000 को पार कर गई है.
उन्होंने कहा कि बीते एक साल में भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने स्ट्रैटेजिक जलक्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रगति की है.
हिंद महासागर में चीन की गतिविधियां पर क्या बोले?
एडमिरल हरि कुमार ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर कहा कि भारतीय नौसेना सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखती है. हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और इन्हें व्यापक बनाने में हमारी यूनिट्स पूरे हिंद महासागर क्षेत्र पर नजर रखती हैं. नेवी युद्ध के लिए हर समय तैयार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










