
नौगाम में हुए धमाके का असली सच... आतंकवादियों का बम थाने में कैसे फटा, आखिर किसकी गलती थी?
AajTak
14 नवंबर की रात नौगाम थाने में हुआ धमाका कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि उस बारूदी जखीरे का फटना था जो फरीदाबाद से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ बरामद होकर लाया गया था. जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर से शुरू हुई तफ्तीश का यह मोड़ इतना खतरनाक साबित होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था.
श्रीनगर का नौगाम पुलिस स्टेशन कश्मीर की सबसे घनी आबादी के बीच बसा है. 14 नवंबर की रात 11 बजकर 22 मिनट पर अचानक थाना आग के गोले में बदल गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि नौगाम के ऊपर आसमान में आग का गुंबद उठ गया. सीसीटीवी में जो दिखाई दिया, वो किसी युद्ध फिल्म का दृश्य लगता है. कई किलोमीटर दूर तक लोग नींद से जाग उठे. आसपास की इमारतें ढह गईं. नौगाम थाने में मौजूद 9 लोग, जिनमें एक इंस्पेक्टर, सीएफएसएल के तीन एक्सपर्ट, क्राइम ब्रांच के दो फोटोग्राफर, दो रेवेन्यू अधिकारी और एक स्थानीय दर्जी मौत की मुंह में समा गए.
9 नवंबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने फरीदाबाद में जैश-ए-मोहम्मद के नए 'डॉक्टर मॉड्यूल' का पर्दाफाश किया था. यहां छापेमारी के दौरान डॉक्टर मुजम्मिल के किराए के घर से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, तार, डेटोनेटर, बैटरियां और कुछ लिक्विड रसायन बरामद किए गए थे. पुलिस बारूदी जखीरे को लेकर फरीदाबाद से 800 किलोमीटर दूर नौगाम थाने पहुंची. वहां खुले अहाते मेंरख दिया गया. सीएफएसएल की टीम 14 नवंबर की शाम थाने पहुंची. उनका काम बरामद बारूद के हर पैकेट की सैंपलिंग करना था. टीम ने अपना काम शुरू कर दिया.
अमोनियम नाइट्रेट के ढेर की सैंपलिंग लगभग पूरी हो चुकी थी. अब बारी लिक्विड की थी, जिसको लेकर खास सतर्कता जरूरी थी. सीएफएसएल की टीम ने थाने के अहाते में अलग से रोशनी का इंतजाम किया. ठंड तेज थी. काम आखिरी स्टेज में था. ठीक 11:22 PM पर एक भयंकर विस्फोट हुआ. थाने की जमीन हिली, छत उड़ गई, कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. आसपास के घरों में सो रहे लोग घायल हुए. 9 लोगों की मौत हो गई. 35 लोग जख्मी हो गए. जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात इसकी जांच के बाद कहा कि ये आतंकी हमला नहीं था, बल्कि मानवीय चूक से हुए एक दुखद हादसा था.
यह हादसा कैसे हुआ, इसकी वैज्ञानिक पड़ताल शुरू की गई. अमोनियम नाइट्रेट एक ठोस पदार्थ है, जो खाद और खदानों में इस्तेमाल होता है. ये अकेले धमाका नहीं कर सकता. इसे विस्फोटक बनाने के लिए जरूरी होते हैं, फ्यूल ऑयल, पेट्रोल, डीजल या फिर लिक्विड केमिकल एसिटोफेनोन, हाइड्रोजन पेरोक्साइड या सल्फ्यूरिक एसिड. शुरुआती जांच यही कहती है कि जिस वक्त सैंपलिंग हो रही थी, वही लिक्विड अमोनियम नाइट्रेट के बेहद करीब रखा था. क्या वह गलती से मिला? क्या वह रिस कर पहले से ही मिश्रित हो चुका था? क्या यह फॉरेंसिक टीम की नजर से बच गया?
यदि अमोनियम नाइट्रेट में सल्फ्यूरिक एसिड जैसा लिक्विड मिल जाए, तो यह TATP यानी कि ट्राइएसीटोन पेरॉक्साइड में बदल जाता है. TATP इतना संवेदनशील कि स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी की एक हल्की चिंगारी भी उसे आसमान उड़ा सकती है. ठंड के मौसम में बालों में कंघी से बनने वाली चिंगारी, कपड़ों के रगड़ने से बनने वाला मामूली करंट, किसी पत्थर या लोहे के गिरने से उठने वाली स्पार्क कुछ भी काफी है. विशेषज्ञों का कहना है कि लिक्विड और अमोनियम नाइट्रेट में हुई मामूली मिलावट भी बड़े धमाके का कारण बन सकती है. उसे कंटेनर में डालते समय भी स्टैटिक चार्ज पैदा हो सकता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








