
नौकरी के नाम पर 25 हजार लोगों को लगाया चूना, करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने दबोचा
AajTak
आरोपी बेरोजगारों को मल्टी-नेशनल कंपनियों में काम दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूलते थे. पुलिस का कहना है कि ये लोग 25 हजार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके थे. लगभग 6 वर्षों से फर्जी कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगारों को निशाना बना रहे थे जिसमें ज्यादातर लड़कियां थीं.
पीएस साइबर, साउथ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस की टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साउथ जिले की साइबर थाना पुलिस ने बरेली, यूपी में कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन की जानकारी भी मिली है.
आरोपी बेरोजगारों को मल्टी-नेशनल कंपनियों में काम दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूलते थे. पुलिस का कहना है कि ये लोग 25 हजार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके थे. लगभग 6 वर्षों से फर्जी कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगारों को निशाना बना रहे थे जिसमें ज्यादातर लड़कियां थीं.
नकली ज्वाइनिंग लेटर भी देते थे आरोपी हाल ही में एक महिला ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जॉब प्लेसमेंट के नाम पर नौकरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. महिला ने बताया कि उसने Shine.com के प्लेटफॉर्म पर नौकरी के लिए आवेदन किया था और उसके बाद उसे HR मैनेजर के रूप में हल्दीराम में नौकरी की पेशकश के लिए 3 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आए. उससे पैसे लेने के बाद, धोखेबाजों ने उसके व्हाट्सएप पर हल्दीराम के लेटर हेड के साथ एक नकली ज्वाइनिंग लेटर भी भेजा था. दफ्तर पहुंचने पर महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है.
मामले की जांच के दौरान, आरोपियों के बैंक खातों का विवरण एकत्र किया गया और अच्छी तरह से विश्लेषण किया गया. मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच और निगरानी की गई. ठगी गई राशि की जांच की गई और फर्जी कॉल सेंटर के संचालन के स्थान को बरेली, यूपी मार्क किया गया. बैंक खाते के डिटेल्स और दोषियों के मोबाइल फोन सीडीआर की जांच के दौरान यह पाया गया कि इस गिरोह ने 25 हजार से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया गया था.
चारों आरोपियों को पुलिस ने धरा आरोपी व्यक्ति प्रांशु उर्फ अंशुल, हिमांशु उर्फ विशाल, पंकज पांडे उर्फ पांडे और दीपक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से कुल 23 कीपैड मोबाइल फोन, जिनका उपयोग लोगों को फर्जी नाम/पते के साथ कॉल करने के लिए किया गया था, और कई सिम कार्ड बरामद किए गए. कई लैपटॉप और रजिस्टर भी बरामद किए गए हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









