
नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, कैसी है एक्ट्रेस की हालत?
AajTak
एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का शनिवार को मुंबई में एक्सीडेंट हो गया था. एक शख्स ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी. मगर नोरा बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें कोई चोट नहीं आई है.
Nora Fatehi Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक हादसे का शिकार हो गईं. एक्ट्रेस की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया. शराब के नशे में धुत एक शख्स ने नोरा की कार में टक्कर मार दी. हालांकि, घबराने वाली कोई बात नहीं है. एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है.
कब और कैसे हुआ नोरा का एक्सीडेंट?
नोरा फतेही संग सड़क दुर्घटना बीती रात हुई. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई में डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जा रही थीं. तभी अचानक एक शराबी ड्राइवर ने नशे में अपनी कार से नोरा फतेही की कार में टक्कर मार दी.
नोरा फतेही संग हुए हादसे के बारे में मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है. पुलिस ने अपने बयान में कहा- एक्ट्रेस नोरा फतेही मुंबई में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं. एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार में टक्कर मार दी. हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई. नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया.
चिंता में नोरा के फैंस
नोरा के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही उनके तमाम फैंस उन्हें लेकर चिंता में थे. मगर जब पता चला की एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं, तो सभी ने राहत की सांस ली है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










