
यश की 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी का जारी हुआ फर्स्ट लुक, आंखों से बहते दिखे आंसू
AajTak
यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी का पहला लुक रविवार को सामने आया. इस फिल्म को गीथू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म अगले साल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
साउथ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक लंबे वक्स से काफी सुर्खियों में है. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है. कुछ वक्त पहले ही मूवी से यश का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. अब इसकी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का लुक जारी कर दिया है.
बता दें कि मां बनने के बाद कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' दूसरी फिल्म है. इससे पहले वॉर 2 में की शूटिंग भी एक्ट्रेस कर रही थीं. अब जल्द ही वो यश के साथ 2026 में वापसी करने को तैयार है.
कियारा का दिखा दमदार अंदाज मेकर्स की तरफ से जारी किए गए फर्स्ट लुक में कियारा का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. फैंस को उनका लुक काफी एक्साइटेड कर रहा है. एक्ट्रेस ने पोस्टर में काले रंग का ऑफ-शोल्डर, थाई-हाई स्लिट गाउन में डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइच के बीच खड़ी है और काफी गहरी सोच में डूबी हुई नजर आ रही है. उनकी आंखों से आंसू भी बहते हुए दिख रहे हैं. हालांकि फैंस उनके लुक की तुलना डीसी कैरेक्टर हार्ली क्विन से कर रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म? फिल्म 'टॉक्सिक' को गीथू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. यश और कियारा के अलावा, इसमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं. फिल्म को एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शूट किया गया है और यह 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर छह भाषाओं में रिलीज होने वाली है.
खास बात ये है कि इस फिल्म का क्लैश रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होगा. इस फिल्म का पहला पार्ट इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है. महज 15 दिन में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा कमाई में पार कर चुका है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










