
'गंदा काम करते हो आप', प्रेम चोपड़ा की विलेन इमेज से तंग आकर बोली थी बेटी, स्कूल में हुई बुली
AajTak
प्रेम चोपड़ा ने बताया कैसे उनके विलेन रोल्स से उनकी बेटी रितिका नंदा परेशान हो जाती थीं और स्कूल में चिढ़ाई जाती थीं. साथ ही दामाद शरमन जोशी के डर और अपने छह दशक लंबे करियर पर भी खुलकर बात की.
दिग्गज हिंदी फिल्म एक्टर प्रेम चोपड़ा ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक भावुक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि पर्दे पर निभाए गए उनके खलनायक किरदारों का असर कभी-कभी उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ता था. खासकर उनकी बेटी रितिका नंदा को ये समझने में मुश्किल होती थी कि रील लाइफ का विलेन और असली जिंदगी का पिता अलग-अलग है.
स्कूल में बुली हुई बेटी
प्रेम चोपड़ा ने बताया कि जब रितिका स्कूल में पढ़ती थीं, तब उनके दोस्त अक्सर उनके डरावने रोल्स को लेकर उन्हें चिढ़ाते थे. इससे परेशान होकर एक दिन रितिका ने उनसे साफ शब्दों में कह दिया- गंदा काम करते हो आप.
अरबाज खान के शो पर बातचीत के दौरान प्रेम चोपड़ा ने बेटी की शिकायत की चर्चा की. उन्होंने कहा- रितिका नंदा, जो अब राइटर भी हैं, तब स्कूल में थीं. वो मुझसे कहती थीं कि पापा, स्कूल में सब बोलते हैं आप बहुत गड़बड़ रोल करते हो, गंदा काम करते हो, ये छोड़ दो.
इस पर प्रेम चोपड़ा ने बेटी को समझाया कि यही उनका पेशा है और लोग उन्हें इसी रूप में पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि इन किरदारों की वजह से ही वो परिवार का ख्याल रख पाए और बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे सके.
दामाद शरमन जोशी भी थे डरते

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










