
'इतना बुरा करने का...', बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर बोलीं फलक नाज, शेयर किया वीडियो
AajTak
बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग मामले ने भारत में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. इस घटना ने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं इस मामले में टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है.
एक बार फिर पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा की आग भड़क उठी है. कट्टरपंथ का खौफनाफ चेहरा भी सामने आया है. जहां मयमनसिंह जिले में भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. इस मामले को लेकर भारत में गुस्सा देखा जा रहा है. इस बीच एक्ट्रेस फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रिएक्शन दिया है.
टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने बहुत परेशान करने वाली वीडियो देखी, जो बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रहा है. बहुत ही डिस्टर्बिंग वीडियो हैं.
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि जो बांग्लादेश में हुआ, दोषियों को सजा मिले. कड़ी से कड़ी सजा मिले. इतना बुरा करने का किसी को हक नहीं. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है, उसे देखकर सॉरी फील हो रहा है.'
मैं हिंदू-मुस्लिम नहीं देखती- फलक एक्ट्रेस फलक ने आगे कहा, 'मैंने दो तीन दिन पहले नकाब को लेकर वीडियो बनाया कि नकाब क्यों हटाया? बहुत से हिंदू भाई-बहनों को लगता है कि मैं सिर्फ हिंदू मुस्लिम के हक में बात करती हूं और मैं हिंदुओं को सपोर्ट नहीं करती. मैं एक चीज क्लियर कर दूं कि मैं हिंदू-मुस्लिम नहीं देखती हूं. मैं सिर्फ सही देखती हूं और सही का साथ ही देती हूं. अगर हिंदू गलत होंगे तो बोलूंगी. मुस्लिम गलत होंगे तो मुस्लिम को बोलूंगी. जो मैंने पहले भी बोला था. मेरे लिए मानवता पहले है.'
क्या हुआ बांग्लादेश में? बता दें कि गुरुवार को मयमनसिंह जिले के बलुका इलाके में हुई थी. 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे. उन्हें कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. उसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया. वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को इस लिंचिंग की कड़ी निंदा की और कहा कि नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










